Thursday, 11 July 2013

पहली वर्षगांठ पर सेमिनार का निमंत्रण

जुलाई 2013 में झारखंड पंचायत महिला रिसोर्स सेंटर ने अपना पहला वर्ष पूरा कर लिया है। सर्ड, यूनिसेफ, झारखंड राज्य महिला आयोग एवं मंथन युवा संस्थान की संयुक्त पहल से संचालित यह सेंटर राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, साउथ कैंपस, काजू बगान, हेहल, रांची में स्थापित है।

पहली वर्षगांठ के मौके पर 25 जुलाई 2013 को होटल अशोका, डोरंडा रांची में सुबह दस बजे से एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड पंचायत महिला रिसोर्स सेंटर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के साथ ही झारखंड में पंचायती राज संस्थाओं को विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की गयी शक्तियों पर विचार किया जायेगा। इस सेमिनार में विशिष्ट वक्ता के रूप में इंडियन सोशल इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के निदेशक श्री जार्ज मैथ्यू शामिल होंगे। श्री मैथ्यू पंचायती राज के जाने-माने विशेषज्ञ हैं।

इस सेमिनार में विभागीय नामांकन के आधार पर आमंत्रण भेजा जा रहा है। इसमें कुछ पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत से जुड़े एनजीओ व पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

अगर आप इस सेमिनार में शामिल होना चाहते हों तो कृपया 18 जुलाई तक ई-मेल द्वारा jpwrc4@gmail.com    पर अथवा मोबाइल संख्या 9431120500 पर अपना नाम, पद, पता एवं संपर्क विवरण अवश्य उपलब्ध करा दें ताकि आपको विधिवत आमंत्रण भेजा जा सके।

झारखंड में पंचायती राज संस्थाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में आपके सुझावों का स्वागत है।

Sunday, 16 June 2013

Training for PRIs at Ramgarh

14 to 16 June 2013, Ramgarh DC Office Campus



झारखंड पंचायत महिला सम्मान समारोह

क्या नाम बताया ... दोरोथिया, अच्छा तो तुम ही एलएलएम कर रही हो ना? 
श्री मधुकर गुप्ता के इस सवाल पर खिलखिला उठी रांची के आरा पंचायत की मुखिया दोरोथिया दयामनी एक्का। राज्यपाल के सलाहकार के इस सवाल से स्पष्ट हो गया कि विमोचन से पहले उन्होंने पंचायत की पगडंडी पुस्तक को भलिभांति पढ़ भी लिया है। श्री गुप्ता के संबोधन में भी यह बात सामने आयी। उन्होंने अगला खंड पंचायत का महामार्ग के नाम से निकालने की सलाह दी है।
झारखंड पंचायत महिला सम्मान समारोह की तसवीर।


पंचायत की पगडंडी का विमोचन

झारखंड की 34 महिला पंचायत प्रतिनिधियों की गुड प्रेक्टिसेस पर सर्ड एवं यूनिसेफ ने एक पुस्तक प्रकाशित की है। पंचायत की पगडंडी शीर्षक इस पुस्तक का संपादन मेरे लिए सुखद अनुभव रहा। इस का विमोचन 12 जून को सर्ड में 10.30 बजे श्री मधुकर गुप्ता, माननीय राज्यपाल के सलाहकार ने  किया 
इस दौरान इन 34 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया-
1. श्रीमती सुमिता दास, जिला परिषद सदस्य धनबाद
2. दोरोथिया दयामनी एक्का, मुखिया, आरा पंचायत, (रांची)
3. श्रीमती राधा देवी, प्रमुख, गिरिडीह
4. श्रीमती चम्पा देहरी, मुखिया, बेहराबांक पंचायत, दुमका
5. श्रीमती लीलावती देवी, मुखिया, चपका पंचायत (गुमला)
6. श्रीमती लीला सिंह, प्रमुख, धालभूमगढ़ (पू सिंहभूम)
7. श्रीमती अनीता देवी, मुखिया, गेतलसूद पंचायत (रांची)
8. श्रीमती मुनू चैडे, मुखिया, महुवाडाबर पंचायत (देवघर)
9. श्रीमती सुनीता देवी, मुखिया, टुटकी पंचायत (रांची)
10. श्रीमती पूनम देवी, मुखिया, डकाय पंचायत (देवघर)
11. श्रीमती किरण पहान, मुखिया, टाटी पूर्वी पंचायत, (रांची)
12. श्रीमती उर्मिला कुमारी, प्रमुख, सतबरवा (पलामू)
13. सुश्री तनूजा कुमारी, उपप्रमुख, कुरडेग (सिमडेगा)
14. श्रीमती फूलमैत देवी , मुखिया, सिसी करमटोली, (गुमला)
15. श्रीमती आदुरी दण्डपार, पंचायत समिति सदस्य, घाटशिला
16. श्रीमती कमरिता देवी, मुखिया, सेरका, बिशुनपुर (गुमला)
17. श्रीमती ओबिनास सोरंेग, मुखिया, सालेगुटू पंचायत, (गुमला)
18. श्रीमती श्रुति देवगम, प्रमुख, घाटशिला प्रखंड, (पूर्वी सिंहभूम)
19. श्रीमती सलोमी बेसरा, मुखिया, बनियापसार पंचायत, (पाकुड़)
20. श्रीमती ज्योति मेराल, जिला परिषद सदस्य, पश्चिमी सिंहभूम
21. श्रीमती पुतुल पंतालो तिग्गा, मुखिया, ब्राम्बे पंचायत, मांडर
22. श्रीमती एमरेंसिया कुजूर, मुखिया, नाथपुर पंचायत, चैनपुर (गुमला)
23. श्रीमती अनु देवी, मुखिया, कुसुम्भा पंचायत, कटकमदाग (हजारीबाग)
24. सुश्री नीतू सिंह, मुखिया, सिलिदाग पंचायत, रमना (गढ़वा)
25. सुश्री रीता सुंब्रई, प्रमुख, चक्रधरपुर
26. श्रीमती अर्चना सिंह, मुखिया, नावाडीह पंचायत, देवघर
27. श्रीमती कलावती देवी, मुखिया, दोहाकातू पंचायत, (रामगढ़)
28. श्रीमती रोजदानी तिग्गा, मुखिया, इटकी पूर्वी पंचायत,
29. श्रीमती बुलु देवी, मुखिया, मरार पंचायत, रामगढ़ प्रखंड
30. श्रीमती शालिनी गुप्ता, प्रमुख, डोमचांच प्रखंड, कोडरमा
31. श्रीमती डाॅ पूर्णिमा चक्रवर्ती, मुखिया, लखनपहाड़ी पंचायत, गोड्डा
32. सुश्री रहीना बीबी, प्रमुख, डंडा प्रखंड, गढ़वा
33. श्रीमती पियो हांसदा, मुखिया, डुमरा पंचायत, सरायकेला
34. श्रीमती अर्चना मेहता, मुखिया, मुरामकलां पंचायत, रामगढ़

सर्ड, रांची में पीएमआरडीएफ की बैठक

आठ जून को सर्ड, रांची में पीएमआरडीएफ की बैठक थी। प्रधानमंत्री रूरल डवलपमेंट फेलोशिप के तहत उच्च शिक्षण संस्थाओं से निकले 33 नौजवानों को झारखंड के 17 आइएपी जिलों में भेजा गया है। झारखंड के योजना एवं विकास विभाग के सचिव अविनाश कुमार ने इन फेलोज के साथ लगभग पौने दो घंटे तक चर्चा की। बजट निर्माण एवं विकास संबंधी योजना बनाने एवं क्रियान्वयन के दौरान शासन-प्रशासन के विभिन्न अंगों के विचारों व हितों के टकराव के रूपों तथा इनके निराकरण की प्रक्रिया जैसे जटिल विषय आसान तरीके से समझाया। दिलचस्प यह कि अधिकांश उदाहरण गणित और सांख्यिकी से लिए। आइआइटीयन होने के नाते उन्होंने इनका सहारा लिया। जाहिर है, किसी भी चीज को देखने व बताने के लिए अपना परिवेश ही सहज है। आम आदमी को भी अपनी भाषा में अपनी बात कहने का मौका जाए, बस।

मनरेगा पर पुस्तक का विमोचन

मनरेगा पर पुस्तक का विमोचन आज राज्यपाल ने एटीआइ में किया। राजकमल प्रकाशन से आयी इस पुस्तक का नाम संगीतमय है- मन-रे-गा ......... इस धुन पर एक गीत भी है। चित्र में श्री एके पांडेय, श्री मधुकर गुप्ता, राज्यपाल डा सैयद अहमद, श्री विजय कुमार, श्री एके सरकार, श्री आरएस पोद्दार और मैं।