Saturday 21 July 2012

झारखंड पंचायत महिला रिसोर्स सेंटर

सर्ड, यूनिसेफ, झारखंड राज्य महिला आयोग, मंथन युवा संस्थान की संयुक्त परियोजना


झारखंड पंचायत महिला रिसोर्स सेंटर का उद्देष्य -

महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सषक्तिकरण - झारखंड के लिए पंचायत राज मानो एक बिलकुल नयी चीज है। लगभग 32 साल के बाद वर्ष 2010 में पंचायत चुनाव हुए। इतने लंबे अंतराल के कारण आज की पीढ़ी के पास पंचायत राज की समुचित जानकारी का अभाव है।

झारखंड में पंचायती राज की एक खासियत है। यहां पंचायत के लगभग 57 प्रतिषत पदों पर महिलाओं ने सफलता पायी है। झारखंड पंचायत राज कानून में महिलाओं के लिए 50 प्रतिषत आरक्षण है। इससे उत्साहित महिलाओं ने अनारक्षित क्षेत्रों में भी सफलता पायी। उन्होंने यह भी एहसास करा दिया कि अब वह किसी भी मामले में पीछे रहने वाली नहीं।

इस भारी सफलता के बावजूद महिला पंचायत प्रतिनिधियों के सामने कई मुष्किलें हैं। कुछ महिला प्रतिनिधियों के लिए उनका शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर बाधा बनता है। कुछ महिला प्रतिनिधि आर्थिक रूप से काफी निम्न स्तर से आयी हैं। ऐसी महिला प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या है जिन्हें सामाजिक पिछड़ेपन और पितृसत्ता व्यवस्था के कारण आज भी स्वतंत्र निर्णय लेने और घर से बाहर निकलने में मुष्किल आती है। ऐसे में परिवार के पुरुषों पर उनकी निर्भरता बढ़ जाती है। कुछ महिला प्रतिनिधियों को पंचायती राज कानून से मिले अधिकारों तथा अपने कर्तव्यों के बारे में पूरी तरह समझना अभी बाकी है। कुछ महिला प्रतिनिधियों को सरकारी योजनाओं तथा प्रषासनिक कामकाज के तरीकों की पूरी जानकारी नहीं। इसके कारण अन्य लोगों पर निर्भरता तथा अपना दायित्व पूरी तरह नहीं निभा पाने जैसी समस्याएं आती हैं।

इसलिए, पंचायती राज के सफल क्रियान्वयन एवं झारखंड के सर्वांगीण ग्रामीण विकास के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सषक्तिकरण व उन्हें समुचित संसाधन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
इसी काम में सबका सहयोग लेना ही झारखंड पंचायत महिला रिसोर्स सेंटर का उद्देष्य है। यह केंद्र रांची के हेहल स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (साउथ कैंपस, काजू बगान) में स्थित है। यह रांची के पिस्का मोड़ से पंडरा जाने वाले रास्ते के बीच है।

प्रमुख कार्य एवं गतिविधियां

झारखंड पंचायत महिला रिसोर्स सेंटर की प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार हैं-

1. झारखंड में पंचायती राज के क्रियान्वयन तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं, कारपोरेट घरानों, शोधकर्ताओं एवं शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं मीडियाकर्मियों के साथ संवाद एवं नेटवर्क बनाकर एक राज्यस्तरीय संसाधन केंद्र विकसित करना।

2. महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद और नेटवर्किंग करते हुए प्रषिक्षण व क्षमता-विकास संबंधी गतिविधियां संचालित करना।

3. विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा प्रषासनिक कामकाज की पद्धति के संबंध में महिला पंचायत प्रतिनिधियों की समझ व जानकारी बढ़ाना तथा इस दिषा में आने वाली बाधाएं दूर करना।

4. पंचायती राज की सफलता से जुड़े अनुकरणीय उदाहरणों तथा सफल प्रयोगों का दस्तावेजीकरण व प्रकाषन करके जनसंचार माध्यमों द्वारा उनका प्रचार-प्रसार करना तथा ऐसे उदाहरण दिखाने के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का भ्रमण आयोजित कराना।

5. पंचायती राज से जुड़े कानूनों, नियमों, परिपत्रों, ग्रामीण विकास योजनाओं, कानूनों इत्यादि के संबंध में जानकारियों का संकलन व प्रकाषन करना ताकि पंचायत प्रतिनिधियों व समुदाय को आसानी से इसकी उपलब्धता हो।

6. ग्रामीण विकास संबंधी प्रमुख योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के माध्यम से मिलेनियम डवलपमेंट गोल हासिल करने की दिषा में महिला पंचायत प्रतिनिधियों का तकनीकी एवं प्रषासनिक क्षमता विकास करके उनकी क्षमता बढ़ाना।

हमें चाहिए आपकी मदद

राज्य में पंचायती राज को सफल बनाने और ग्रामीण विकास के लिए प्रयासरत सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, संस्थाओं, पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य जनप्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों का सहयोग हमें चाहिए। हमें विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं, कारपोरेट घरानों, शोधकर्ताओं एवं शैक्षणिक संस्थाओं से भी काफी अपेक्षाएं हैं।

आप इन तरीकों से हमें मदद कर सकते हैं-

1. पंचायत महिला प्रतिनिधियों के प्रषिक्षण एवं क्षमता-विकास हेतु हमारे साथ साझा कार्यक्रम आयोजित करना।

2. पंचायत राज की सफलता एवं नये प्रयोगों संबंधी जानकारी, स्टोरीज, तसवीरें, सीडी इत्यादि उपलब्ध कराना और वितरण हेतु अपनी प्रचार सामग्री प्रदान करना।

3. पंचायत महिला प्रतिनिधियों हेतु एक्सपोजर विजिट आयोजित करना।

4. पंचायत राज संस्थाओं एवं अधिसंरचना को मजबूत करने में मदद करना।

5. पंचायत राज से जुड़े कार्यक्रमों तथा ग्रामीण विकास योजनाओं में महिला प्रतिनिधियों की प्रभावी भूमिका हेतु संसाधन उपलब्ध कराना।

झारखंड पंचायत महिला रिसोर्स सेंटर के सहभागी
राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, साउथ कैंपस, काजू बगान, हेहल, रांची - 834005
यूनिसेफ, झारखंड कार्यालय, विश्वा हाॅस्टल काॅम्पलेक्स, जोड़ा पुल, कांके रोड, रांची- 834006

झारखंड राज्य महिला आयोग, इंजीनियरिंग हाॅस्टल, गोलचक्कर के पास, धुर्वा, रांची - 834002
मंथन युवा संस्थान, थर्ड स्ट्रीट, हिंदपीढ़ी, रांची - 834001

No comments:

Post a Comment